ऋषभ पंत के लिए आराम करना मुश्किल, मिलने वालों की तादाद बढ़ी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



क्रिकेटर ऋषभ पंत अब आईसीयू से बाहर आ चुके हैं। उन्हे मैक्स अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि लगातार मिलने वालों की आवाजाही के चलते ऋषभ को आराम नहीं मिल पा रहा है लिहाजा अब उनकी देखरेख कर रहे लोगों ने ऋषभ को आराम देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS


मैक्स अस्पताल के सोर्सेज के मुताबिक ऋषभ पंत का इलाज पांच डाक्टरों की एक टीम कर रही है। ऋषभ की सेहत पर हर पल नजर रखी जा रही है। मैक्स अस्पताल में उनके लिए विशेषज्ञ डाक्टर मौजूद हैं। वहीं ऋषभ के साथ उनके परिजन भी मौजूद हैं।


ICU से बाहर आने के बाद ऋषभ पंत को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। यहीं सीएम धामी ने भी उनसे मुलाकात की थी। इसके साथ ही कई अन्य बड़ी हस्तियां भी लगातार ऋषभ पंत से मिलने के लिए पहुंच रहें हैं। इसकी वजह से ऋषभ पंत आराम नहीं कर पा रहें हैं। उन्हे बार बार लोगों से बात के लिए उठना पड़ रहा है।


अब ऋषभ के परिजनों और डाक्टरों ने लोगों से अपील की है कि ऋषभ को रेस्ट दें। स्पीडी रिकवरी के लिए ऋषभ का आराम करना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS