#nainitalवन निगम कर्मी का सड़ा-गला शव मिलने से मचा हड़कंप, मौत के कारणों का नहीं चल सका पता

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले के वन विकास निगम लालकुआं में एक वन कर्मी का सड़-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन कर्मी की मौत के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Ad
Ad

.
वन निगम कर्मी का सड़ा-गला शव मिलने से मचा हड़कंप
वन विकास निगम लालकुआं में रविवार को एक वन कर्मी नारायण सिंह बिष्ट का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक वो 16 दिन पहले ड्यूटी पर जाने की बात कहकर हल्द्वानी से निकले थे। लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जिसके 16 दिन बाद उनका सड़ा-गला शव मिला है।

मौत के कारणों का नहीं चल सका पता
स्केलर नारायण सिंह बिष्ट की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। नारायण सिंह बिष्ट (50)मूल रूप से अल्मोड़ा के सोमेश्वर के रहने वाले थे। हल्द्वानी में वो अमरावती कॉलोनी फेस-1 मुखानी में किराये के कमरे में रहते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक 11 अक्तूबर को वो सोमेश्वर से हल्द्वानी वापस लौटे थे। 11 और 12 अक्तूबर को वो हल्द्वानी में एक होटल का कमरा लेकर रहे जिसके बाद वो लालकुआं डिपो में काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।

वनकर्मियों को गश्त के दौरान मिली सड़ी-गली लाश

.
वन कर्मी नारायण सिंह बिष्ट के परिजनों ने हल्द्वानी के मुखानी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। रविवार को वनकर्मियों को गश्त के दौरान बदबू आई। जिसके बाद वनकर्मियों को सड़ी-गली लाश नजर आई। बताया जा रहा है कि शव करीब 15 दिन पुराना है। शव में कीड़े भी पड़ चुके थे।