कांग्रेस के 60 से ज्यादा टिकट हुये फाइनल, आज होगी घोषणा

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल हो गए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज इनकी घोषणा होगी जबकि कई दौर के मंथन के बाद भी कांग्रेस की पांच से सात सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

प्रदेश में भाजपा 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुरूआत में तेजी दिखाने के बाद पहली सूची जारी करने में कुछ पिछड़ गई है। कांग्रेस की ओर से दिसंबर तक पहली सूची जारी करने का दावा किया गया था। इसके बाद पार्टी की ओर से बताया गया था।

कि जनवरी के पहले सप्ताह में पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।बताया जा रहा है कि अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर सहमति बन चुकी है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर गठित स्क्रीनिंग कमेटी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एक-एक कर इंटरव्यू लेने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 60 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है।

ADVERTISEMENTS