Boyfriend के बच्चे की मां बनना चाहती थी शादीशुदा महिला, लेन-देन के चक्कर में बढ़ीं नज़दीकियां, फिर बनाने लगे लगातार संबंध, जिसके बाद…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

varanasi husband and wife murdered woman who wanted a child from her boyfriend

प्रेम, धोखे और अवैध संबंधों की एक ऐसी कहानी का खुलासा हुआ है जिसने खौफनाक क्राइम और जटिल कानूनी सवालों को जन्म दिया है। पुलिस ने एक शादीशुदा महिला अनुपमा पटेल की हत्या के मामले का पर्दाफाश किया है जिसकी हत्या उसके प्रेमी…

ADVERTISEMENTS

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रेम, धोखे और अवैध संबंधों की एक ऐसी कहानी का खुलासा हुआ है जिसने खौफनाक क्राइम और जटिल कानूनी सवालों को जन्म दिया है। पुलिस ने एक शादीशुदा महिला अनुपमा पटेल की हत्या के मामले का पर्दाफाश किया है जिसकी हत्या उसके प्रेमी और प्रेमी की पत्नी ने मिलकर कर दी। इस घटना ने एक बार फिर Extra Marital Affair के खतरनाक अंजाम को उजागर किया है।

प्रेम, धोखा और बच्चे की चाहत

अनुपमा पटेल उर्फ सीता जो लक्ष्मणपुर के शारदा बिहार कॉलोनी में अकेले रहती थीं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं। अनुपमा की मुलाकात मोहित यादव से तब हुई थी जब वह अविवाहित था। मोहित उसी कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था और पैकेट दूध बेचने का काम करता था। दूध लेने-देने के दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और शारीरिक संबंध स्थापित हो गए। मोहित ने बाद में अंजली नाम की लड़की से शादी कर ली लेकिन शादी के बाद भी वह अनुपमा पटेल के साथ रिश्ते में बना रहा।

पुलिस की तहकीकात के मुताबिक अनुपमा की यह इच्छा थी कि वह अपने पति से नहीं बल्कि प्रेमी मोहित से गर्भवती हो और उसी के बच्चे की मां बने। वह मोहित पर बच्चे को लेकर दबाव बनाने लगी थी और मना करने पर पुलिस में शिकायत कर फंसाने की धमकी भी देती थी।

प्रेमी और उसकी पत्नी ने मिलकर किया मर्डर

अनुपमा के लगातार दबाव से परेशान होकर मोहित ने पूरी बात अपनी पत्नी अंजलि को बताई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने मिलकर अनुपमा को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली। 11 दिसंबर की सुबह मोहित और अंजलि अनुपमा के घर पहुंचे। अंजलि बाहर कुछ दूरी पर रुक गई जबकि मोहित पीछे के रास्ते से घर के अंदर घुस गया और अनुपमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को लूटपाट का रूप देने के लिए दोनों ने मिलकर मृतका के शरीर से सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए।

24 घंटे में हुआ खुलासा

वाराणसी की एडीसीपी नीतू कात्यान ने जानकारी दी कि पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी पति-पत्नी (मोहित यादव और अंजलि) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या के समय पहने गए खून से सने कपड़े, लूटे गए सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और ₹73,640 नकद बरामद किए हैं।

क्या कहता है भारतीय कानून?

अगर अनुपमा मोहित से गर्भवती हो जाती तो यह मामला कई कानूनी जटिलताओं को जन्म देता:

व्यभिचार (Adultery): भारतीय कानून में व्यभिचार (शादी के बाहर संबंध) अब अपराध की श्रेणी में नहीं आता है (सुप्रीम कोर्ट के 2018 के फैसले के बाद)। हालांकि यह तलाक (Divorce) का एक वैध आधार (Ground) बन सकता है।

बच्चे की वैधता (Legitimacy of Child): भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 112 के तहत अगर बच्चे का जन्म विवाह के दौरान या तलाक के 280 दिनों के भीतर होता है तो पति को ही बच्चे का कानूनी पिता (Legal Father) माना जाएगा।

उद्देश्य: यह कानून बच्चों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। कानूनी तौर पर पति को ही बच्चे के लिए भरण-पोषण (Maintenance) देना पड़ सकता है, भले ही बायोलॉजिकल पिता कोई और हो।

DNA टेस्ट: पति DNA टेस्ट के ज़रिए बच्चे की अवैधता साबित करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन इस प्रक्रिया में भी कानूनी बाध्यताएँ होती हैं।

इस मामले में बच्चे का जन्म तो नहीं हुआ लेकिन अवैध संबंध और हत्या के कारण आरोपी पति-पत्नी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
 

ADVERTISEMENTS