बड़ी खबर- स्पा सेंटर के कर्मचारियों की पाई गई फर्जी डिग्री तो होगी कार्रवाई,

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

अपनी मनमानी पर अड़े स्पा सेंटर अब फर्जीवाड़ा करने से भी बाज नहीं आ रहे। पुलिस को शिकायत मिली है कि कई स्पा सेंटर पर युवक-युवतियां ऐसे हैं, जिन्हें फिजियोथेरेपी की फर्जी डिग्री दी गई है। ऐसे में एसएसपी ने सभी स्पा सेंटरों पर सत्यापन के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने कहा अगर सत्यापन में डिग्री फर्जी पाए जाने पर स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS


एसओपी के अनुसार कर्मचारी की भर्ती के दिए निर्देश
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि स्पा सेंटरों के लिए एक एसओपी जारी की गई थी। इसके अनुसार यहां पर काम करने के लिए युवक-युवतियों के पास कम से कम छह महीने का फिजियोथेरेपी का डिप्लोमा होना चाहिए। इसे देखते हुए पिछले दिनों स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया गया था।


इतने स्पा सेंटरों के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई
इस अभियान में अभी तक 61 सेंटरों को बंद कराया गया था। जबकि 32 के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद सभी स्पा सेंटरों को सख्त हिदायत दी गई थी कि जल्द से जल्द एसओपी के अनुसार कर्मचारियों की भर्ती करें। मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी शिकायत आ रही है कि स्पा सेंटर संचालक फर्जी डिग्री के आधार पर लोगों को भर्ती कर रहे हैं। इसके लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाना प्रभारियों को इनके सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।


बता दें कि शहर के कई स्पा सेंटर पहले भी गलत कामों के चलते चर्चाओं में आ चुके हैं। यहां पर स्पा के नाम पर देह व्यापार भी पकड़ा गया है। लोग लगातार इनकी शिकायत पुलिस से कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS