प्रेमी जोड़े ने SP से मांगी सुरक्षा, कहा- हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं और मर्जी से शादी की लेकिन घरवाले जान के पीछे पड़े

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

a couple in love asked the superintendent of police for protection saying

छतरपुर में एक प्रेमी जोड़े ने जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर अपने लिए सुरक्षा मांगी है। प्रेमी जोड़े ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं और अपनी खुशी से दोनों ने विवाह कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

छतरपुर । छतरपुर में एक प्रेमी जोड़े ने जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर अपने लिए सुरक्षा मांगी है। प्रेमी जोड़े ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं और अपनी खुशी से दोनों ने विवाह कर लिया है।  लेकिन उनके विवाह से परिवार के लोग नाखुश हैं और उनकी जान के पीछे पड़े हैं।

आवेदन देने आए नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चौबारा निवासी जीतेन्द्र अहिरवार ने बताया कि उसने अलीपुरा की रहने वाली खुशी अहिरवार से प्रेम विवाह किया है। इस शादी से खुशी के मामा जगदीश अहिरवार, परिवार के देवेन्द्र अहिरवार सहित अन्य लोग नाखुश हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

जीतेन्द्र ने बताया कि उन्होंने हरियाणा में आर्य मंदिर से विवाह किया है और पिछले तीन वर्षों से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसपी को आवेदन देकर जीतेन्द्र और खुशी ने सुरक्षा की मांग की है।

ADVERTISEMENTS