Death in Chhath Puja 2025: छठ पूजा के दौरान पसरा मातम!, डूबने से 83 लोगों की मौत, कई लापता 

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
bihar

Death in Chhath Puja 2025: एक तरह जहां लोग छठ पूजा पर सूर्य देव को अर्घ्य देने पहुंचे। तो वहीं दूसरी तरफ ये कई परिवारों के लिए मातम में बदल गया। छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पूजा के दौरान बीते दो दिन में बिहार(Bihar) में 83 लोगों की डूबने से मौत हो गई। तो वहीं अभी भी कई लोगों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

Death in Chhath Puja 2025: छठ पूजा के दौरान डूबने से 83 लोगों की मौत

छठ पूजा के दौरान बिहार में 83 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और किशोर शामिल हैं। पटना में 14 लोग, तो वहीं नालंदा व वैशाली में आठ, औरंगाबाद व सारण में तीन, रोहतास, बेगूसराय व गोपालगंज में दो, भोजपुर, सिवान, बक्सर व कैमूर में एक, कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में 29 लोगों की मौत की खबर हैं। तो वहीं 14 लोग अभी भी लापता हैं।

झारखंड में भी 25 लोगों की मौत

मृतकों में ज्यादातर बच्चे और किशोर शामिल हैं। पटना में 14 लोग डूबे। वहीं नालंदा व वैशाली में आठ-आठ, औरंगाबाद व सारण में तीन-तीन, रोहतास, बेगूसराय व गोपालगंज में दो-दो, भोजपुर, सिवान, बक्सर व कैमूर में एक-एक, कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में 29 -लोगों की मौत हो गई, 14 लोग अभी भी लापता हैं। इसके साथ ही झारखंड(Jharkhand) में भी बच्चों समेत 25 लोगों की डूबने से मौत हो गई।

कहां कितनी मौतें?

खबरों की माने तो उत्तर बिहार में घाटों पर डूबने से 14 लोगों की मौत हुई है। 27 अक्टूबर 2025 को 35 लोग और 28 अक्टूबर 2025 को 53 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मरने वालों पर शोक जताया है।

लापता लोगों की तलाश जारी

दक्षिण बिहार से 34, कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार से 30 और उत्तर बिहार से 19 लोगों की मौत हुई है। इनमें अधिकतर वो लोग है जो छठ घाट को तैयार करते समय, नहाने या अर्घ्य देने के समय गहरे पानी में चले गए थे।एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की माने तो मृतकों के परिवार वालों को चार-चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS