इंदिरा जी जिस प्रधान को लाई थी उसे भी रोक पाई कांग्रेस, तल्ली बमोरी बंदोबस्ती के पूर्व प्रधान राजीव साह हुए भाजपा में शामिल (देखिए वीडियो)

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

Ad
Ad

पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में जाना लगातार जारी है हल्द्वानी के तल्ली बमोरी बंदोबस्ती के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव शाह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में कार्यकर्ता रहे राजीव शाह को कांग्रेस के कद्दावर नेता रहीं डॉक्टर इंदिरा हरदेश ने भाजपा से तोड़कर कांग्रेस में शामिल करवाया था इसी दौरान उन्होंने बाकी कई युवा कार्यकर्ताओं और नेताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया तथा कांग्रेस को हल्द्वानी विधानसभा में अजेय बनाकर छोड़ दिया।

जिसका असर यह रहा की प्रचंड मोदी की लहर में भी यह सीट स्वर्गीय डॉक्टर इंदिरा हरदेश के पास ही रही और इसके बाद सुमित हृदेश ने यह सीट अपने पास बरकरार रखी।

इंदिरा जी के प्रभाव से प्रभावित होकर तथा भाजपा में भाजपा में कुछ लोगों के साथ मन मुटाव के चलते कई पंचवर्षीय योजनाओं में प्रधान रहे राजीव शाह ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे लेकिन आज स्थिति यह रही कि कांग्रेस के वर्तमान नेता उन्हें मनाने में असफल रहे बल्कि किसी ने उनकी सुध भी नहीं ली इस जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया उधम सिंह नगर लोकसभा के सहसंयोजक विवेक सक्सेना निवर्तमान मेयर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ,महामंत्री नवीन भट्ट कमल किशन पांडे पार्षद एवं वरिष्ठ नेता प्रमोद तोलिया प्रमोद पंत कार्यालय प्रभारी प्रकाश पटवाल पार्षद प्रतिनिधि मनोज जोशी भुवन चंद्र आर्य प्रताप बोहरा चंदन टनवाल गजराज सिंह बिष्ट भाजयुमो के विपिन पांडे विनोद मेहरा कमलनयन जोशी चंद्रप्रकाश जोशी सुरेश गौड़ धीरज पांडे प्रधान घुनी नंबर 1 गणेश साह पार्षद मंडल अध्यक्ष मुखानी राजेंद्र नेगी समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

भारतीय जनता पार्टी के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र ऊंचा पुल में सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान विधायक बंशीधर भगत के समक्ष राजीव शाह के सहयोगियों समेत कई अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली

इधर राजीव शाह ने कहा कि कि भाजपा के कुछ नेताओं के साथ नाराजगी थी जो अब दूर हो गई है इसलिए उन्होंने अपने घर वापसी की है