पत्नी के झगड़ा करने के कारण पति ने उठाया यह कदम…. …

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

झांसी । सीपरी थाना क्षेत्र से खबर आ रही है पति पत्नी के विबाद मे पति ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली सिर को छूते हुए निकल गई। घायल पति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। घायल का भाई गांव का चौकीदार बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

उसने चौकी पर जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। तब सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और तमंचा जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

तीन साल पहले हुई थी शादी

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबावाय गांव निवासी राजा वंशकार (22) पुत्र राजू मजदूरी करता है। उसकी शादी 3 साल पहले प्रियंका से हुई थी। उनकी 11 माह की एक बेटी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को प्रियंका ने पति से घर का सामान मंगवाया था पति के सामान लाने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की खबर है अंबावाय गांव निवासी राजा वंशकार (22) पुत्र राजू मजदूरी करता है। उसकी शादी 3 साल पहले प्रियंका से हुई थी। उनकी 11 माह की एक बेटी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को प्रियंका ने पति से घरेलु सामान मंगाया था। लेकिन शाम को पति सामान लेकर नहीं पहुंचा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। तब राजा ने कमर से तमंचा निकाला और अपने ऊपर फायर कर दिया। बीच बचाव में गोली सिर को छूते हुए निकल गई। इससे राजा घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए।

पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने खुद को गोली मारी है। मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS