उपनल कर्मचारियों की मेहनत लाई रंग, इस फैसले पर लगी मुहर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में आज मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया जिसके बाद से राज्य की अब तक की बड़ी खबर साबित हुई है जानकारी के अनुसार कैबिनेट मीटिंग में उपनल कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है इसके बारे में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। फैसले के अनुसार तहत 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों

-->

का मानदेय 3000 और 10 साल से नीचे सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों का 2000 मानदेय बढ़ाया जाएगा।आपको बता दें पिछले लंबे समय से उपनल कर्मी इसको लेकर आंदोलनरत थे पिछले कैबिनेट बैठक में भी इस मुद्दे को लाया जाना था लेकिन वित्त विभाग द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के चलते यह मामला कैबिनेट में पेश नहीं हो पाया मंत्री हरक सिंह रावत और मंत्री गणेश जोशी ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद आज इस मामले पर फैसला हो गया।