#Haldwani कुमाऊँ टेंट हाउस की घटना के बाद अब प्रशासन की नजर हुई टेढ़ी, सभी टेंट हाउस की अग्नि सुरक्षा की होगी जांच,डीएम के जांच के आदेश के बाद मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के कुमाऊं टेंट हाउस में विगत दिवस पूर्व आग लगने की घटना के बाद से इस मामले में मजदूरों के जिंदा जलने के बाद मामला गर्मा चुका है। क्योंकि इस टेंट हाउस में आग से बचाव संबंधित किसी भी प्रकार के उपकरणों का कोई भी नामोनिशान नहीं था वही बात की जाए कुमाऊँ टेंट हाउस की गली की तो यहां 4 फीट की गली में दर्जन भर घर है आग लगने की घटना के बाद यहां पर अफरा तफरी माहौल बन गया था बता दे कि इस टेंट हाउस में करीब 9 साल पहले भी आग लगी थी उसे समय टेंट हाउस में लगी आग के कारण मंजर काफी भयानक हो गया था । लेकिन 9 साल बाद फिर एक बार इस टेंट हाउस में आग लगने की घटना ने यह साफ कर दिया है कि किस प्रकार से इस टेंट हाउस में आग लगने की घटना सामने आई है इसमें कहीं ना कहीं विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रही है आग की घटना के बाद जिलाधिकारी के द्वारा इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं लेकिन इस टेंट हाउस में आग लगने की घटना के बाद दमकल विभाग के द्वारा इस टेंट हाउस को लाइसेंस दिया गया है या नहीं यह भी एक जांच का विषय बन चुका है या फिर टेंट हाउस का मालिक अपने मनमानी ढंग से टेंट हाउस को संचालित कर रहा था ,ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी शहर में हुई कुमाऊँ टेंट हाउस में आग लगने की घटना के बाद शहर के सभी टेंट हाउस के गोदामो को जांच की घेरे में खड़ा कर दिया गया है बता दे की हल्द्वानी में 80 टेंट हाउस संगठन में पंजीकृत है जबकि कई ऐसे हैं जो पंजीकृत नहीं है अनुमान है कि 100 से 125 के बीच टेंट हाउस है अब प्रशासन पुलिस और अग्निशमन के एक संयुक्त टीम के द्वारा इनका निरीक्षण किया जाएगा और कमियां मिलने के बाद उनके ऊपर कारवाई की जाएगी

डीएम दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नैनीताल डीएम वंदना ने इस प्रकरण में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को प्रकरण की जांच का रिपोर्ट्स सौपने को कहा है जांच पर मिलने के बाद ही प्रशासन आगे कार्रवाई कर पाएगा।

ADVERTISEMENTS