पत्नी को देख दूल्हा मंच से भागा, दूसरी शादी कर रहा था दूल्हा जीशान मिर्जा, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

पहले दृश्य में स्टेज सजी, दूसरे में पुलिस लेकर जाती नजर आई दूल्हा की पत्नी।

. शनिवार की देर रात बहोड़ापुर स्थित मयूर गार्डन मैरिज हॉल में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक विवाह समारोह में दूल्हा बने युवक की पहली पत्नी अचानक मण्डप में पहुंच गयी। महिला ने मंच पर चढ़कर पति को खींच लिया और जमकर हंगामा किया। ऐसा बताया गया है कि आरोपी पति ने पत्नी को फोन पर 3 बार ‘‘तलाक’’ क्हकर स्वयं अलग घोषित कर दिया था। दूसरी शादी करने जा रहा था। पत्नी को मंच पर देखकर दूल्हा जीशान मिर्जा मंडप छोड़कर मौके से भाग गया। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। रात लगभग 1 बजे तक मैरिज गार्डन में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा । इसकी शिकायत महिला ने बहोड़ापुर थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक महीने बाद शुरू हुआ अत्याचार
पीड़िता नेहा खान निवासी कंपू ईदगाह का निकाह 17 दिसंबर 2023 को इस्लामपुर निवासी जीशान से हुआ था। शादी के एक महीने बाद ही पति का व्यवहार बदल गया। नेहा के अनुसार वह उससे मारपीट करने लगा और दहेज में एक लाख रुपए की मांग करने लगा। नेहा के पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी मां के साथ रहती है, ऐसे में उसकी स्थिति का फायदा उठाकर ससुराल पक्ष ने उसे लगातार प्रताड़ित किया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS