लड़की ने इग्लिंग में पूछा सवाल तो शिक्षा मंत्री ने पकड़ लिए कान, कहा-‘अंग्रेजी नहीं आती समझ…’,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

rajasthan-education-minister-caught-his-ears-after hearing student's english

राजस्थान से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। जहां पर एक लड़की ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री से इग्लिंश में सवाल पूछा तो मत्री ने कान पकड़ लिए। उन्होंने हाथ जोड़कर लड़की से हिंदी में सवाल पूछने का अनुरोध किया। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि शिक्षा मंत्री होते हुए भी मंत्री जी को इंग्लिश नहीं आती।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtube.com/shorts/XX4TJGSP3uM?si=pnmmKhZgKX7COXcB

लड़की ने इग्लिंग में पूछा सवाल तो शिक्षा मंत्री ने पकड़ लिए कान

दरअसल राजस्थान (Rajasthan) के शिक्षा एवं पंचायत राज (Education and Panchayat Raj) मंत्री (minister) मदन दिलावर (Madan Dilawar) बारां के दौरे पर थे। जहां उन्होंने जिला परिषद सभागार में खुली जनसुनवाई की। आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान भी किए। इसी बीच एक छात्रा दामिनी हाडा ने भी मंत्री जी से सवाल पूछ दिया।

‘मुझे अंग्रेजी समझ नहीं आती’

छात्रा ने शिक्षा मंत्री से जब अंग्रेजी में सवाल किया तो मंत्री जी तो पहले हैरान रह गए। उसके बाद हंसते हुए कान पकड़ने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर छात्रा का अभिवादन कर कहा कि, ‘मैं तो गांव का आदमी हूं, मुझे अंग्रेजी समझ में नहीं आती.’

शिक्षा मंत्री को बताई सरकारी स्कूलों का हाल

जिसके बाद छात्रा ने जवाब दिया लेकिन आप तो शिक्षा मंत्री है। इसके बाद छात्रा ने मंत्री के अनुरोध के बाद हिंदी में सवाल पूछा। छात्रा ने जिले के सरकारी स्कूलों की दुर्दशा, बदहाल भवन, शिक्षकों की कमी और संसाधनों के अभाव के बारे में मंत्री को अवगत कराया. उसने बताया कि कैसे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के हालात चिंताजनक बने हुए हैं

ADVERTISEMENTS