पूर्व पीएम की पोती ने ससुराल वालों पर लगाए हैरेसमेंट के आरोप, तलाक के बदले की ये मांग

ख़बर शेयर करें

पूर्व पीएम वीपी सिंह की पोती ने अपने पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने इस बात की शिकायत देहरादून के राजपुर थाने में की है। इसके साथ ही उनके पति ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।


पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती अंद्रीजा सिंह ने अपने पति अरकेश सिंह और ससुराल वालों के खिलाफ हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत देहरादून स्थित राजपुर थाने में की है। इसके साथ ही उनके पति ने भी अंद्रीजा सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पति ने लगाया तलाक के बदले MLA का टिकट मांगने के आरोप
2017 में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती अंद्रीजा सिंह की शादी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री आरएन सिंह देव के पोते अरकेश सिंह से हुई थी। अंद्रीजा सिंह के पति अरकेश सिंह ओडिशा के बालागीर से पूर्व सांसद और मंत्री अनंग उदय सिंह देव के बेटे हैं।

जहां एक ओर अंद्रीजा सिंह ने पति के खिलाफ शिकायत की है तो वहीं उनके पति ने भी सोमवार को पुलिस मुख्यालय में शिकायत की है। उन्होंने अंद्रीजा सिंह पर तलाक के बदले अरब रुपये और ओडिशा से विधायकी का टिकट मांगने का आरोप लगाया है।

देहरादून स्थित मकान में रह रहे हैं दोनों
मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के अलावा दोनों का एक घर उत्तराखंड के देहरादून में भी है। दोनों बीते कुछ समय से राजपुर क्षेत्र में स्थित मकान में रह रहे हैं। इसलिए दोनों ने देहरादून के राजपुर थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

अंद्रीजा ने ससुराल वालों पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप
अंद्रीजा ने अपने पति के साथ ही ससुराल वालों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अरकेश और उनके घर वाले शादी के बाद से उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। जिससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ससुराल के नौकरों और अरकेश के कुछ दोस्तों पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं।

100 करोड़ रुपये की मांग कर रही अंद्रीजा
जहां अजींद्रा ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं तो वहीं पति ने भी कई आरोप लगाए हैं। उनके पति का कहना है कि अंद्रीजा उनसे सरोगेसी के माध्यम से बच्चा मांग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम दोनों अलग होना चाहते हैं लेकिन इसके लिए अजींद्रा 100 करोड़ रुपये और बालागीर से विधायक का टिकट मांग रही हैं। ये देने पर ही अजींद्रा ने उन्हें तलाक देने पर सहमति दी है।

Ad Ad
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.