पूर्व सीएम रावत ने एक बार फिर फटी जीन्स को लेकर कहीं यह बड़ी बात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर फटी जीन्स को लेकर बयान दिया है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि ऐसे संस्कृति नहीं बचेगी। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर फटी जिन्स को लेकर जो बयान दिया उससे एक बार फिर से वो चर्चाओं में आ गए हैं।

ADVERTISEMENTS


बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वें अभी भी अपने इस बयान को लेकर गर्व महसूस करते हैं। और लाखों लोगों ने भी उनके इस बयान को स्वीकारा है। दरअसल श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित इसकॉन के एक धार्मिक कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां जनता को संबोधित करते हुये तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर फटी जींस को लेकर अपनी राय सबके सामने रखी। साथ ही कहा कि वह जींस के विरोधी नहीं है लेकिन फटी जींस के विरोधी हैं।


तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अंग्रेज भारत में आकर साड़ी पहनते हैं और यहां के लोग अपनी संस्कृति को भूलकर पश्चिमी सभ्यता की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फटी जींस से हमारा आचरण दिखता है

ADVERTISEMENTS