देवभूमि पत्रकार यूनियन की जिला इकाई का हुआ गठन, जीवन राज अध्यक्ष, देवेंद्र मेहरा बने महामंत्री

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

देवभूमि पत्रकार यूनियन ने जिला नैनीताल इकाई का विधिवत गठन किया गया। जिसमें प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रदेश सचिव महेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सदन में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। सदन की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संजय जोशी द्वारा की गई।

जीवन राज संपादक पहाड़ प्रभात को नैनीताल इकाई का जिला अध्यक्ष, देवेन्द्र मेहरा संवाददाता उत्तंराचल दर्पण को महामंत्री, शशि कुमार रावत संपादक पंचायत .संवाद को .उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जबकि पत्रकार ह्दयेश कुमार, अंकुर सक्सेना और गिरीश चंदोला को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। शेष कार्यकारिणी के अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा शीघ्र की जायेगी।

इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पत्रकारों ने बधाई दी। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जीवन राज ने अपने शीर्ष नेतृत्व और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि वह अपने पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए हमेशा पत्रकारों के हितों में आवाज उठाते हुए यूनियन को आगे बढ़ाने में प्रयासरत रहेंगे।