यहां खुला कुमाऊं का पहला उत्तरा फिश रेस्टोरेंट, उत्तराखंड सरकार का है ब्रांड

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रूद्रपुर में कुमाऊं का पहला उत्तरा फिश रेस्टोरेंट खुल गया है। उत्तराखंड सरकार के ब्रांड का उत्तरा फिश रेस्टोरेंट नैनीताल हाईवे के पास मुखर्जीनगर में ये रेस्टोरेंट खोला गया है।

ADVERTISEMENTS

यह कुमाऊं का पहला उत्तरा फिश रेस्टोरेंट
नैनीताल हाईवे के पास रूद्रपुर में मुखर्जीनगर के पास मत्स्य विभाग की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उत्तराखंड सरकार के ब्रांड का उत्तरा फिश रेस्टोरेंट खोला गया है।

बता दें कि ये कुमाऊं का पहला उत्तरा फिश रेस्टोरेंट है। इसका संचालन मत्स्यजीवी सहकारी समिति जगतपुरा की सदस्य महिलाएं कर रहीं हैं

रेस्टोरेंट में मिलेंगे मछली से बने उत्पाद
कुमाऊं के पहले फिश रेस्टोरेंट का शुभारंभ डीएम उदयराज सिंह ने किया। इस फिश रेस्टोरेंट में फ्रोजन मत्स्य उत्पाद के साथ ही फिश मोमो, फिश बिस्कुट, फिश कटलेट, फिश फिंगर, फिश बाउल, झींगा राइस, फिश भापा, झींगा मलाई करी आदि परोसा जाएगा।

रेस्टोरेंट से ऑनलाइन होम डिलीवरी की भी मिलेगी सुविधा
मिली जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन होम डिलीवरी की भी सुविधा दी जाएगी। बता दें कि प्रदेश का पहला फिश रेस्टोरेंट राजधानी देहरादून में खोला जा चुका है। राजधानी दून में भी फिश मोमो, फिश बिस्कुट, फिश कटलेट के साथ ही अन्य सभी व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS