सावन का पहला सोमवार आज : शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, CM ने भी किया जलाभिषेक

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
सावन का पहला सोमवार आज : शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, CM ने भी किया जलाभिषेक

सावन के पहले सोमवार के दिन प्रदेशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भोले बाबा का जलाभिषेक किया. साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा की.

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव अपने ससुराल कनखल में ही निवास करते हैं साथ ही यहीं से सृष्टि का संचालन करते हैं.

सावन का पहला सोमवार आज : शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, CM ने भी किया जलाभिषेक
 दक्षेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इसी मान्यता के चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु तड़के से ही मंदिर की परिक्रमा कर जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है.

cm dhami news
सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़

मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिसकर्मी और सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ-साथ CCTV से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर प्रशासन के स्वयंसेवक भी मैदान में उतरे हुए हैं

ADVERTISEMENTS