गंगा स्नान के लिए आया था परिवार, रात में बुजुर्ग हो गए गायब…
ADVERTISEMENTS

उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे अशोक कुमार (76) अपने परिजनों से हर की पैड़ी पर देर रात बिछड़ गए. काफी देर बाद न मिलने पर बुजुर्ग के परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी.
ADVERTISEMENTS
घटना 31 मई की रात करीब 10 बजे की है, जब परिजन उन्हें अचानक गायब देख घबरा गए और पुलिस से मदद मांगी. सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलाश शुरू की. कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने पंतदीप पार्किंग क्षेत्र से बुजुर्ग अशोक कुमार को सुरक्षित ढूंढ निकाला.
अगले दिन, 1 जून को उन्हें उनके भतीजे रोहित गर्ग के सुपुर्द कर दिया गया. सही-सलामत परिजन से मिलने पर अशोक कुमार भावुक हो गए. वहीं परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


