हैवानियत की हद: प्रेमी और उसके दोस्त ने महिला से किया गैंगरेप, मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश में  एक शख्स ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मंदबुद्धि महिला से रेप किया. दोस्त के साथ मिलकर महिला का रेप करने वाला शख्स महिला का प्रेमी है. उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर खेत में महिला से हैवानियत की. इतना ही नहीं रेप के बाद महिला को गर्भ निरोधक दवाइयां खिला दी गईं. इसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत हो गई. ये पूरी घटना यूपी के हमीरपुर जिले के कुकरा इलाके की है. महिला की मौत एलएलआर अस्पताल में बुधवार को हुई. महिला की मौत के ग्रामीण आक्रोशित हो गए. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई. फिर महिला के प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया. मृतक महिला के पिता ने बताया कि दो साल से उनकी बेटी मायके में रह रही थी क्योंकि ससुराल में विवाद हुआ था. मृतका के पिता ने बताया कि इसी दौरान गांव के रहने वाले 50 साल के एक शख्स से बेटी की नजदीकियां बढ़ गईं. शख्स का नाम रामबाबू वाल्मीकि है. दोनों ने अवैध संबंध भी बनाए. चार माह पहले बेटी गर्भवती हो गई. इससे बाद रामबाबू से उससे मिलना छोड़ दिया. परिवार वालों के उसके घर पहुंचने पर रामबाबू ने गाली-गलौज की और भगा दिया.

ADVERTISEMENTS

गर्भ निरोधक दवाओं से हालत बिगड़ी

बीते रविवार शाम को रामबाबू और उसका दोस्त गर्भवती महिला को खेत में लेकर गए और उसके साथ रेप किया. इसके बाद उसे जबरन गर्भ निरोधक दवाएं खिला दीं, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई. फिर घर वालों को महिला ने आपबीती बताई. सोमवार को पीड़ित महिला के पिता उसको लेकर थाने पहुंचे और रेप की तहरीर दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं

ADVERTISEMENTS