यहां नशीला पदार्थ मिलाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रुड़की से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां किराए पर रह रही एक महिला के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS

भगवानपुर के एक गांव में किराए पर रह रही एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसके पति काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उसे मकान मालकिन आरिफा ने शरबत में नशीला पदार्थ पिला दिया और वह बेहोश हो गई।


आरोप है कि इस दौरान आरिफा के भाई फिरोज ने घर में ही उसके साथ दुराचार किया। साथ ही अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो दिखाकर दुराचार का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी के मां-बाप ने विवाहिता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।


थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर फिरोज पर दुराचार, मकान मालकिन आरिफा, महनाज और शेर मोहम्मद के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS