दुःखद -धामी के क्षेत्र मे शौचालय की छत गिरने से बच्चे की मौत

ख़बर शेयर करें

तहसील पाटी अंतर्गत ग्राम मौनकांडा के प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से एक बच्चें की मृत्यु हो गई जबकि 5 बच्चें घायल हो गए। सूचना पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए

Ad
Ad

तुरंत बाद प्रशासन व चिकित्सकीय टीम एंबुलेंस, बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृत एवम घायल बच्चों को रेस्क्यू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में 8 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह के आकस्मिक मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में साहस देने की प्रार्थन की और दुर्घटना में मृत एवम घायल बच्चों के परिजनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

उपजिलाधिकारी पाटी रिंकू बिष्ट घटना स्थल पहुंच कर हादसे की जानकारी ली। हादसे में हिमांशु चंद्र पुत्र कैलाश राम कक्षा 5, सोनी पुत्री श्याम सिंह उम्र 7 वर्ष कक्षा 3, सगुन पुत्री श्याम सिंह उम्र 9 वर्ष कक्षा 4 तथा रिंकु सिंह पुत्र गोधन उम्र 9 वर्ष कक्षा 5, हसीना पुत्री कैलाश सिंह कक्षा 3 घायल हो गए। आंशिक रूप से घायल बच्चों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। उपचार के बाद सभी बच्चें खतरे से बाहर है।