गौला नदी में डूबे युवक का शव बरामद
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी के गौला नदी में रविवार को डूबे दूसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर दूसरे युवक का शव बरामद किया है।
आपको बता दें कि हल्द्वानी के गौला नदी में रविवार को दो युवक नहाते समय डूब गए थे। डूबे हुए एक युवक का शव कल ही बरामद कर लिया गया था। एक युवक का शव बरामद नहीं हो पाया था। पुलिस और एसडीआरएफ लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
इसी बीच पुलिस ने आज रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दूसरे युवक का शव भी गौला बैराज गेट के पास से बरामद कर लिया है।
वहीं रविवार को नैनीताल अल्मोड़ा बॉर्डर के भुजान क्षेत्र से कोसी नदी में एयर फोर्स के दो जवान नहाने के दौरान डूब गए थे। इसमें से एक जवान का शव बरामद कर लिया गया है जबकि एक की तलाश अभी जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी – घूनी no 1 के पानपुर में तेंदुए का आतंक। घर में घुसकर..
रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का कड़ा विरोध, भाजपा का पुतला फूंका