Reel बनाने का क्रेज!, ट्रेन की पटरी पर लेटा बच्चा, ऊपर से गुजरी ट्रैन, फिर वीडियो…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
boy-made-reel-by-lying-on-railway-track-train-passed

सोशल मीडिया पर आजकल लोगों पर रील(Reel) बनाने का भूत सवार है। इसमें बच्चों से लेकर बड़े सभी शामिल है। किसी-किसी की तो रील बनाने की ऐसी दिवानगी देखी गई कि अपनी जान तक को जोखिम में डाल देते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। ओडिशा के बौध ज़िले से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर नाबालिग लड़कों ने सोशल मीडिया पर लाइक्स बटोरने के लिए अपनी जान को ही दांव पर लगा दिया।

ADVERTISEMENTS

Reel के लिए ट्रेन की पटरी पर लेटा बच्चा, ऊपर से गुजरी ट्रैन

दरअसल ये पूरी घटना बौध ज़िले के तलुपाली गांव की है। यहां पास के तीन नाबालिग लड़कों ने एक खतरनाक रील शूट की। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है। ट्रेन के नज़दीक आने तक वो वहीं पड़ा रहता है। दूसरा लड़का उसे उठने से रोकता है। जबकि तीसरा मोबाइल में इस पूरे सीन को रिकॉर्ड करता है। जैसे ही ट्रेन गुजरती है तीनों खुशी से चिल्लाते हैं और तालियां बजाते हैं, जैसे कोई कारनामा कर दिखाया हो।

https://www.instagram.com/reel/DL4I8V6Pe8x/?igsh=MWhiMHZsNHJpNHYxdA==

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

बो बच्चा तब तक रेल की पटरी पर ही लेटा रहता है जब तक ट्रेन उसके ऊपर से नहीं गुजर जाती। ये करतब किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकता था। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की मदद से तीनों नाबालिगों को पकड़ा जा चुका ह। ऐसे में अब तीनों पर रेलवे ट्रैक पर जानलेवा स्टंट करने और सुरक्षा में खलल डालने का मामला दर्ज किया गया है

ADVERTISEMENTS