अकेले में बैठा था कपल, पीछे से आए दो लड़के… देखते ही बॉयफ्रेंड तो भाग गया, गर्लफ्रेंड का हो गया गैंगरेप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

Kanpur Gangrape News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से गैंगरप की वारदात सामने आई है. यहां एक युवती अपने बॉयफ्रेंड संग घूमने निकली थी. दोनों एक जगह साथ में बैठे थे. तभी दो युवकों ने उनका वीडियो बना लिया. फिर वीडियो दिखाकर कहने लगे कि तुम्हारे घर पर दिखा देंगे. युवती और उसका प्रेमी डर गए. उन्होंने पूछा कि तुम ऐसा क्यों कर रहे हो? तब आरोपियों ने कहा कि जितने भी पैसे तुम्हारे पास हैं, हमें दे दो.

ADVERTISEMENTS

इसके बाद दोनों ने युवती से बदसलूकी करने लगे. वहीं प्रेमी मौका पाकर वहां से भाग गया. उसने गर्लफ्रेंड को बचाने की कोशिश तक नहीं की. फिर दोनों आरोपियों ने युवती से गैंगरेप किया. युवती ने पुलिस ने मामले में तहरीर दी है. पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है. युवती ने बताया कि वो 26 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ मिलने गई थी और महाराजपुर के एक सुनसान जगह पर तिवारीपुर गांव के पास बैठी हुई थी.

इसी दौरान दो युवकों ने उसका वीडियो बना लिया और उसको पैसे के लिए ब्लैकमेल करने लगे. इस दौरान उसका प्रेमी घबरा गया और मौके से फरार हो गया. प्रेमी के भागने के बाद दोनों युवक उससे पैसे की डिमांड करने लगे. जब उसने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. युवती का यह भी आरोप है कि दोनों युवकों ने उसकी नाक की कील भी छीनने की कोशिश की.

आरोपियों को जल्द किया जाएगा अरेस्ट

पीड़िता के अनुसार, वो अपने प्रेमी के साथ बाजार घूमने आई थी और उसके बाद जब एक सुनसान जगह पर वो बैठी थी तब यह घटना हुई. इसके बाद युवती ने पुलिस को बताया.

आरोप है किउसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. बाद में युवती ने एसीपी अभिषेक पांडे से मदद की गुहार लगाई. एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि युवती ने दो युवकों के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है. गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की मदद से जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा

ADVERTISEMENTS