निगम ने मांगी चाबी तो पार्षद ने मुंडन कर किया पलट वार (फूट फूट कर रोया ) देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

नगर निगम हल्द्वानी द्वारा आंदोलनरत कर्मचारियों के वाहन चालकों से गाड़ियों की चाबी ली तो सफाई कर्मचारियों पार्षद ने पलटवार करते हुए मेयर की शव यात्रा निकाल दी साथ ही मुंडन करते हुए पिंड दान भी कर दिया

हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर इन दिनों धरने पर हैं इसी के तहत सफाई कर्मियों ने मेयर की शवयात्रा निकाला जहां निगम के पार्षद रोहित कुमार ने मुंडन कर किया पिंडदान और जमकर फूट-फूटकर रोते हुए अपना विरोध जताया।

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हल्ला बोल जारी है पिछले 5 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आज मेयर की शव यात्रा निकाली।

इस दौरान हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मेयर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही नहीं पार्षद रोहित कुमार ने शव यात्रा में सर मुंडवा कर पिंडदान किया।