राजधानी के नजदीक यहाँ हुई तबाही फटा बादल

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून इसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक शुक्रवार शाम से मौसम बदला और रात तक कई ज़िलों में भारी बारिश से अच्छी खासी आफत खड़ी हो गई

. ऋषिकेश-दून हाईवे पर सड़क बह गई तो वहीं रायपुर क्षेत्र में एक ग्रामीण हिस्से में बादल फटने से लोगों को सुरक्षित निकालने की कवायद 19 व 20 अगस्त की दरमियानी रात करीब 2 बजे से ही शुरू करनी पड़ी.

सिर्फ दून ही नहीं, बल्कि चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत और अन्य ज़िलों में भी बारिश के चलते खासी मुसीबत खड़ी हो रही है. कई नदियां उफान पर हैं, तो कई जगह हाईवे बाधित चल रहे हैं.रायपुर क्षेत्र में बारिश से मालदेवता हिस्से में भारी नुकसान हुआ.

कई घरों में पानी घुसा तो आम जनता को दिक्कतें होने पर SDRF और प्रशासन की टीमों ने ग्रामीणों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा. इधर, ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर टेम्परेरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई. जाखन नदी पर बनी टेम्परेरी सड़क बहने से रानीपोखरी पुलिस ने देर रात तेज बारिश में रूट डाइवर्ट किया.

निर्माणाधीन पुल को को छोटे और दो पहिया वाहनों के लिए खुलवाना पड़ा. बड़े वाहनों को रायवाला-डोईवाला से डायवर्ट करना पड़ा. यहां नदी में तेज बहाव से पिछले साल अगस्त में टूटा पुल एक साल से तैयार न होने के चलते टेम्परेरी व्यवस्था के भरोसे काम चल रहा था, जो इस बारिश में धराशायी हो गया.देहरादून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने आज शनिवार को विकराल रूप धारण कर लिया है.

माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव का संपर्क टूट गया है और पुन भी क्षतिग्रस्त है. तेज बारिश से सोंग नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है. वहीं, नैनीताल ज़िले में रामनगर व उसके आसपास के नदी नाले देखते ही देखते विकराल रूप लेने नगे हैं.

ADVERTISEMENTS