चैंपियन ने लगाए BJP नेता मदन कौशिक पर गंभीर आरोप, कहा उनकी वजह से…

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बीजेपी विधायक मदन कौशिक और खानपुर विधायक उमेश शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मसूरी पहुंचकर चैंपियन ने दोनों विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए।

-->

MLA मदन कौशिक पर लगाए आरोप
अपने लाव लश्कर के साथ मसूरी पहुंचे चैंपियन ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर भीतरीघात का आरोप लगाया है। चैंपियन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने उनके साथ भीतरघात किया। जिसके कारण ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

युवती को डराने धमकाने के लगाए आरोप
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर से विधायक उमेश शर्मा को भी लपेटे में लिया। चैंपियन ने विधायक उमेश शर्मा पर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही युवती का वीडियो वायरल करने और डराने धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

चुनाव लड़ने का किया ऐलान
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि खानपुर में विधायक ना होते हुए भी उनके द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में वह उत्तर प्रदेश से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच रहकर कार्य करते हैं।