बस की टक्कर से सिंचाई विभाग के दो कर्मियों की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रुड़की। देहरादून हाईवे पर सालियर चेक पोस्ट के पास देहरादून डिपो की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सिंचाई विभाग नलकूप खंड के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। सिफटेन (56) निवासी मुकर्रमपुर उर्फ कालेवाला भगवानपुर और सुशील कुमार (60) निवासी हजरतपुर बनवाला थाना बुग्गावाला सिंचाई विभाग के नलकूप खंड में कर्मचारी थे। मंगलवार को दोपहर में दोनों कर्मचारी एक ही बाइक पर रुड़की से भगवानपुर की तरफ जा रहे थे। वह देहरादून हाईवे पर सालियर चेक पोस्ट पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार देहरादून रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कर्मचारी सड़क पर गिर पड़े और बस की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों को अपनी ओर आता देख चालक मौके पर बस को छोड़कर फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS