लड़की दिखाने के बहाने साले को लेकर गया जीजा, पहले की हत्या फिर गांव लौटा तो खुद भी मारा गया; ये मामला चौंका देगा!

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक दामाद ने पहले अपने 55 साल बड़े साले राजू की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया और फिर रात में अपने ससुराल पहुंचकर सो रहे परिवार पर तलवार से हमला कर दिया.

Fatehpur Crime News

Fatehpur Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक दामाद ने पहले अपने 55 साल बड़े साले राजू की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया और फिर रात में अपने ससुराल पहुंचकर सो रहे परिवार पर तलवार से हमला कर दिया. हमले में राजू के तीन बेटों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी पवन कुमार को पकड़ लिया. इसके बाद हुई पिटाई में पवन की मौत हो गई. पुलिस ने अब राजू का शव भी नहर से बरामद कर लिया है.

ADVERTISEMENTS