रात में लड़की बनकर सड़कों पर निकला लड़का, बाइक-ऑटो और गाड़ी वालों ने कर दी हदें पार, 2 घंटे बाद जो हुआ…!

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Delhi Creator Dressed As Woman Night Safety Experiment: एक दिल्ली के क्रिएटर ने लड़की का भेस बदलकर रात में स्कूटी चलाई. दो घंटे के इस सोशल एक्सपेरिमेंट में जो हुआ, उसने उसे अंदर तक हिलाकर रख दिया.

मेकअप कर लड़की बना Creator और रात में निकला दिल्ली की सड़कों पर... पीछे पड़ गए बाइक, ऑटो और गाड़ी वाले, सिर्फ 2 घंटे में सामने आ गई सच्चाई!
मेकअप कर लड़की बना Creator और रात में निकला दिल्ली की सड़कों पर… पीछे पड़ गए बाइक, ऑटो और गाड़ी वाले, सिर्फ 2 घंटे में सामने आ गई सच्चाई!

Delhi Creator Dressed As Woman Night Safety Experiment: क्या दिल्ली की रातें वाकई उतनी ही डरावनी हैं, जितना कि अक्सर कहा जाता है? इस बात की सच्चाई जानने के लिए एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर (इंस्टाग्राम पर @bejaintle) ने कुछ ऐसा करने की सोची, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. उसने सोचा कि क्यों न खुद लड़की बनकर दिल्ली की सड़कों पर scooty से एक चक्कर लगाया जाए? क्या होगा जब एक लड़का महिला बनकर रात के सन्नाटे में बाहर निकलेगा? उसे खुद अंदाजा नहीं था कि अगले दो घंटे उसकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बनने वाले हैं. जब वह मेकअप करके, सूट पहनकर और सिर पर दुपट्टा ओढ़कर सड़क पर उतरा, तो उसे थोड़ी ही देर में अहसास हो गया कि दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं के लिए रात का सफर किस कदर खौफनाक और असहज हो जाता है. यह कोई फिल्मी सीन नहीं था, बल्कि एक खुली आंखें खोल देने वाली हकीकत थी जिसने देखने वालों को भी हैरान कर दिया.

लड़की बनकर स्कूटी पर निकला लड़का, फिर शुरू हुआ अजीबोंगरीब खेल

लड़का बनकर जब यह क्रिएटर अपनी स्कूटी से घर से बाहर निकला, तो वीडियो की शुरुआत में उसने कहा, “मैं आपको दिखाऊंगा कि रात में दिल्ली में लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं.” लेकिन हैरानी की बात यह थी कि उसकी यह परीक्षा घर से निकलते ही शुरू हो गई. रास्ते में जब वह पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने रुका, तो वहां मौजूद लोगों की गंदी और अजीब नजरें उस पर टिक गईं. लोग उसे इस तरह घूर रहे थे जैसे कोई अजूबा देख रहे हों. कुछ ही दूर जाने पर दो लोगों ने न सिर्फ उसे लगातार घूरा, बल्कि अपनी गाड़ी उसके करीब लाकर उसका पीछा करना भी शुरू कर दिया.

यह मामला जल्द ही एक बड़े खतरे में बदल गया. रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने न सिर्फ उसे घूरना शुरू किया, बल्कि जानबूझकर उसके करीब आने की कोशिश करते हुए उसका पीछा करना भी शुरू कर दिया. कुछ ही दूर जाने पर एक अन्य व्यक्ति ने उसके पास आकर अजीब बातें करना शुरू कर दिया. एक साधारण सा दिखने वाला रात का सफर धीरे-धीरे मानसिक प्रताड़ना में बदल रहा था.

बाइक, ऑटो और कार वालों ने किया पीछा, किए भद्दे कमेंट 

जैसे-जैसे रात गहरी होती गई, सड़कों पर मुश्किलें बढ़ती गईं. क्रिएटर के मुताबिक, कुछ ऑटो चालकों ने जानबूझकर अपने वाहन उसकी स्कूटी के आगे अड़ाने शुरू कर दिए. एक ऑटो वाले ने तो तब हरकत बंद की जब उसने देखा कि कैमरे पर सब रिकॉर्ड हो रहा है, लेकिन दूसरे ने बार-बार परेशान करना जारी रखा.

यह सिलसिला यहीं नहीं रुका. थोड़ी देर बाद कुछ कारें भी उसका पीछा करने लगीं. हर मोड़ पर किसी के पीछे होने का अहसास इतना डरावना था कि उस क्रिएटर के मुंह से निकल पड़ा, “यह बहुत डरावना होता जा रहा है, मुझे लगता है कि हमें यह सब बंद कर देना चाहिए.” दो घंटे के इस छोटे से सफर ने उसे अहसास करा दिया कि रात के वक्त सड़क पर अकेला निकलना कितना बड़ा जोखिम है.

‘बेहद घिनौना एक्सपीरिएंस’…2 घंटे के बाद खुलासे का कड़वा सच

महज दो घंटे के इस सफर के अंत में वह क्रिएटर बुरी तरह घबरा चुका था. उसने कैमरे पर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “पिछले दो घंटों में यह मेरे लिए इतना घिनौना हो चुका है कि मैं बता नहीं सकता. साइकिल, बाइक, ऑटो, कार… हर किसी ने मेरा पीछा करने की कोशिश की.” उसने निष्कर्ष निकाला कि लड़कियों के लिए रात के समय अकेले बाहर निकलना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है और उनकी जिंदगी वाकई बहुत मुश्किलों से भरी है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कुछ ही दिनों में 1 करोड़ 50 लाख (15 million) से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि जो दर्द उस लड़के ने दो घंटे में झेला, उसे महिलाएं अपनी रोजाना की जिंदगी में हर रोज महसूस करती हैं—चाहे दिन हो या रात. एक यूजर ने बिल्कुल सही लिखा, ‘यह सब एक लड़की की जिंदगी में दिन के उजाले में भी रोज होता है.’ यह एक्सपेरिमेंट भले ही दो घंटे का था, लेकिन इसने उस कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया जिससे देश की हर महिला को रोज दो-चार होना पड़ता है.

ADVERTISEMENTS