हल्द्वानी- लापता हुए दो बच्चों में से एक का शव सुबह गौला नदी से बरामद
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। मंगलवार देर रात ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के बकुलिया गांव से लापता हुए दो बच्चों में से एक का शव गौला नदी से बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे का अभी भी पता नहीं चल सका है।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर शाम मोटाहल्दू गौला गेट के पास खेलने गए दो बच्चे अचानक लापता हो गए थे, तब से लेकर बुधवार सुबह सर्च अभियान चला, जिसमें एक बच्चे का अंकित का शव गौला नदी में तैरते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे बच्चे कृष का अभी भी पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रशासन अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है, उनके पहुंचने के उपरांत ही कार्यवाही की जाएगी
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


