कूड़े में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

ख़बर शेयर करें

राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है। संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

Ad
Ad

कूड़े में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप
बता दें सर्वे ऑफ इंडिया के गेट के सामने कूड़ेदान में महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा गया। महिला की उम्र 35 वर्षीय बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। देर रात महिला का किसी के साथ झगड़ा हुआ था।

जानकारी के अनुसार एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि महिला के सिर और पांव में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शक के आधार पर सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है।