@हल्द्वानी – ब्रेकअप होने के बाद भी झगड़ने से बाज नही आ रहे हैं प्रेमी-प्रेमिका, कोतवाली में दर्ज हुई क्रॉस एफआई आई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

हल्द्वानी कोतवाली में मारपीट का एक मामला सामने आया है जिसमें पूर्व प्रेमी और प्रेमिका ने एक दूसरे पर क्रॉस f.i.r. करते हुए कार्रवाई की मांग की है । भोजन पानी हो रखा गाड़ी मे

पूर्व प्रेमी और प्रेमिका ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस को सौंपी तहरीर में शहर निवासी एक युवती ने कहा है कि रीतिक नामक युवक उसका पूर्व प्रेमी है। आरोप है कि वह फोन पर उसे गालियां दे रहा था। इसकी शिकायत करने वह उसके घर पहुंची तो ‌रीतिक ने अपने भाईयों के साथ उसके साथ मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया।

वहीं मामले में रीतिक की ओर से भी पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। आरोप है कि उसने युवती से लंबे समय से बातचीत बंद कर दी।

इसके बाद वह उसे व उसके परिवारजनों को आए दिन धमकाती रहती है और दुराचार के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देती है। आरोप है कि उसके घर पहुंचकर युवती ने उसकी मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।