यहाँ लगी दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन, यहां दिखाई जाएगी 5 साल तक रामायण

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

अयोध्या में रामायण दिखाने का विशेष प्रबंध किया गया है। जिसे देखने के लिए कई भक्त काफी उत्साहित और खुश हैं। अयोध्या में 200 फीट की एक स्क्रीन लगाई गई हैं।

.
ये दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन बताई जा रही है। इसपर लाइट एंड साउंड शो होगा। इसके जरिए भगवान राम के जीवन के अलग—अलग प्रसंगो को दिखाया जाएगा। इनको आने वाले पांच सालों तक इसी तरह चलाने की मंजूरी प्रशासन ने दे दी है।

राम की पैड़ी पर लगाई स्क्रीन
ये स्क्रीन राम की पैड़ी पर लगाई गई है। हर रोज शाम को राम की पैड़ी पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इसका दीदार करेंगे। बताया गया है कि इस कार्ययोजना को जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। दीपोत्सव से पहले ये लाइट एंड साउंड शो शुरू कर दिया जाएगा। राम की पैड़ी पर 2 हजार से ज्यादा लोग इसे एक साथ देख सकेंगे।

इस बार 21 लाख दीये जलाए जाएंगे

Ads.
बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। इसके बाद राम मंदिर दर्शन के लिए खुल जाएगा। इस बार दीपावली में 21 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है।