पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,यहां घर-घर जाकर बांट रहे थे पैसा, दो आरोपी किये गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

चुनाव प्रसार बंद होने के बाद भी कई प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं। मतदाताओं को तरह-तरह से प्रलोभन भी दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला रुड़की में सामने आया है। जिले की लक्सर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोटरों को पैसे बांटते नजर आए। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लक्सर कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया सूचना मिली थी कि पीपली गांव और अन्य गांव में एक प्रत्याशी के फेवर में कुछ लोग मतदान कराने के लिए पैसे का वितरण किया जा रहा है। सूचना पर चेकिंग की गई तो मामला बिल्कुल सही पाया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अमीर आलम लहबोल्ली और साकिब गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS


उनके पास से बसपा प्रत्याशी के प्रचार चुनाव की सामग्री और एक लाख 16 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया जिस वाहन में यह बैठे थे उसकी चुनाव प्रचार के लिए आरो से अनुमति ली गई थी, जिस का उल्लंघन करके इनके द्वारा पैसों का वितरण किया जा रहा था। मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS