कथित पत्नी ने किया था ऑडियो वायरल: सुरेश राठौर ने बताई ये बात , कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

suresh rathore urmila controversy

भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े चर्चित ऑडियो पर सफाई दी है। प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राठौर ने ऑडियो को AI जेनरेटेड और फर्जी बताया।

ADVERTISEMENTS

सुरेश राठौर ने कि कथित पत्नी पर कार्रवाई की मांग

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने ऑडियो जारी करने वाली और उन पर आरोप लगाने वाली महिला उर्मिला सनावर पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। राठौर का कहना है कि लगातार उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस भी कोर्ट में साबित हो चुके मुद्दे को लेकर बेवजह राजनीति कर रही है।

सुरेश राठौर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है BJP

बता दें कि सुरेश राठौर ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक हैं। उर्मिला सनावर से दूसरी शादी करने और इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर जानकारी देने के बाद वे विवादों में आए थे। पहले पत्नी के ज़िंदा होते हुए दूसरी शादी करने और UCC के नियमों की अनदेखी करने के चलते भाजपा ने उन्हें पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। राठौर से मतभेद के बाद महिला उर्मिला लगातार सोशल मीडिया पर आकर सुरेश और BJP के दूसरे नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगा रही है।

ADVERTISEMENTS