अज्ञात कारणों के चलते 35 वर्षीय युवक ने पंखे से लटक कर दी जान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

आज के समय में आत्महत्या को लेकर कई मामले सामने आते जा रहे हैं और आत्महत्या करना एक ट्रेंड बन चुका है जिसकी वजह से न जाने कितने लोग अज्ञात कारणों की वजह से आत्महत्या कर जा रहे हैं एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर इलाके से सामने आ रहा है यहां के सजंय नगर खेड़ा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खुदखुशी करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।संजय नगर खेड़ा निवासी 35 वर्षीय देवराज पुत्र नीम रतन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की रात खाना खाकर दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह जब पत्नी की आंख खुली तो कमरा अंदर से बंद था।

ADVERTISEMENTS

कई बार आवाज लगाने पर जब नहीं खुला तो उसे किसी अनहोनी की शंका हुई। आस पास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। अंदर का हाल देख कर लोगों के होश उड़ गया।देवराज पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर उप निरीक्षक कौशल भाकुनी ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक को दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक किसी बात को लेकर देवराज परेशान चल रहा था। घटना के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS