कांवड़ियों के भेष में आंतकी और देश विरोधी लोग शामिल’, भाजपा नेता के बयान से हड़कंप
उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता के एक बयान पर बड़ा बवाल हो गया है। भाजपा नेता ने कहा कि कांवड़ियों के भेष में देश विरोधी लोग शामिल हैं।
भाजपा नेता संगीत सोम का एक बड़ा बयान सामने आया है। शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा के बीच संगीत सोम के बयान पर राजनीति गरमा गई है। संगीत सोम ने कहा है कि कांवड़ियों के भेष में देश विरोधी लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को पीटने वाले कांवड़िये नहीं हो सकते।
Meerut: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से भाजपा नेता संगीत सोम का एक बड़ा बयान सामने आया है। शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा के बीच संगीत सोम के बयान पर राजनीति गरमा गई है। संगीत सोम ने कहा है कि कांवड़ियों के भेष में देश विरोधी लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को पीटने वाले कांवड़िये नहीं हो सकते।
संगीत सोम ने कहा कि कांवड़ यात्रा चल रही है। यह सनातन धर्म की सबसे बड़ी यात्रा है। कुछ लोग इस यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने वाले लोगों को आतंकी और देश विरोधी करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


