हनी ट्रैप का शिकार हुए Telegram CEO Pavel Durov! गिरफ्तारी के पीछे गर्लफ्रैड का हाथ, क्या भारत में बैन होगा एप?

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

telegram ceo pavel durov and girlfirend Yulia Vavilova

टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव(telegram ceo pavel durov) की गिरफ्तारी के बाद अब फ्रांस पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया है। पांच मिलियन यूरो यानी करीब 5 करोड़ की बेल पर उन्हें रिहा किया गया है। अब डुरोव को फ्रांस में ही रहकर उन पर लगे सभी आरोपों के लिए कार्रवाई का सामना करना होगा। डुरोव पर टेलीग्राम एप पर अवैध गतिविधियों से जुड़े 6 आरोप लगे है।

वहीं अब पावेल डुरोप को जिस तरह से गिरफ्तार किया उसपर सवाल उठ रह है। उनकी गर्लफैड पर आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि गर्लफैड( pavel durov girlfirend Yulia Vavilova) ने डुरोव को हनी ट्रैप में फंसा कर उनकी गिरफ्तारी कराई है। ऐसे में जानते है कि क्या वाकई में टेलीग्राम के सीईओ को उनकी गर्लफैड की वजह से पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई? साथ ही ये भी जानेंगे की क्या डुरोप के विवादों में फसने के बाद भारत में टैलीग्राम एप बंद हो जाएगा?

telegram ceo pavel durov

टेलीग्राम के CEO की गिरफ्तारी (Telegram CEO Pavel Durov )

दरअसल 24 अगस्त को मैसेजिग एप टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव को पेरिस एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया था। वो प्राइवेट जेट से फ्रांस पहुंचे थे। वहां उनके स्वागत के लिए पुलिस खड़ी थी। टेलीग्राम के CEO की गिरफ्तारी के तकरीबन एक हफ्ते बाद भी रहस्य बनी हुई है। खबरों की माने तो गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वाविलोवा लापता है। रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि यूलिया ने ही डुरोव की गिरफ्तारी कराई है।

telegram ceo pavel durov and girlfirend Yulia Vavilova

डुरोव की गर्लफ्रैड़ ने करवाया गिरफ्तार

दरअसल ये दावे इसलिए भी किए जा रहे है क्योंकि डुरोव के साथ उनके प्राइवेट जेट में उनकी गर्लफ्रैड़ भी मौजूद थी। दोनों अजरबैजान से पेरिस साथ आए।यूलिया ने डुरोव के प्राइवेट जेट से कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए। माना जा रहा है कि इन्ही वीडियोज और फोटोज को देखकर फ्रांस की पुलिस को डुरोव की लोकेशन का पता चला और उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच गई।

telegram ceo pavel durov and girlfirend Yulia Vavilova

Yulia Vavilova से चार महीने पहले हुई थी मुलाकात

इस दावे पर विश्वास इसलिए भी किया जा सकता है कि क्योंकि चार महीने पहले ही वो डुरोव के संपर्क में आईं थी। और अब वो लापता है। हैरान कर देने वाली बात तो ये भी है डुरोव के ऊपर फ्रांस में 12 केस दर्ज है। इसके बावजूद वो पेरिस आए।

डुरोव की तरह यूलिया भी रूस की रहने वाली हैं। वो एक क्रिप्टो ट्रेनर है। चार महीने पहले ही यूलिया की डुरोव से मुलाकात हुई। दोनों की साथ में कई बार फोटोज सोशल ममीडिया पर वायरल भी हुई थी। दोनों को कजाकिस्तान, किर्गिस्तान आदि लोकेशन्स पर साथ भी देखा गया।

telegram ceo pavel durov girlfirend Yulia Vavilova

दावा किया जा रहा है कि यूलिया ने डुरोव से इसलिए नजदीकियां बढ़ाईं ताकी वो उन्हें पेरिस ले जा सके जहां उनकी गिरफ्तारी हो सके। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि डुरोव यूलिया के हनीट्रैप का शिकार हो गए।

2013 में की टेलीग्राम की शुरूआत

साल 2013 में डुरोव ने अपने भाई के साथ टेलीग्राम एप की शुरूआत की। उन्हें रूस का जुकरबर्ग भी कहा जाता है।रूस की सरकार उनसे सीटिजन्स से जुड़े डेटा मांग रही थी। इसी से परेशान होकर उन्होंने देश छोड़ा। कई शहरों में घूमने के बाद उन्होंने साल 2017 में दुबई में टैलीग्राम का हेटक्वार्टर स्थापित किया। साल 2021 में उन्होंने फ्रांस की सिटिजनशिप ली। उनके पास UAE  की भी नागरिकता है। गिरफ्तार होने से पहले वो ज्यादातर UAE  में ही रहते थे।

telegram ceo pavel durov

क्या भारत में बैन होगा टेलीग्राप एप? (telegram App Ban In India)

डुरोव को टेलीग्राम एप पर child sexual abuse material, ड्रग ट्रैफिकिंग, आदि इललिगल एक्टिवीटिज को बढ़ावा देने और सूचनाएं शेयर ना करने का आरोप लगा है। मैसेजिंग एप से शुरू हुआ ये प्लेटफॉर्म , गैम्बलिंग और पोर्नोग्राफी का अड्डा बना गया है। इन्ही आरोपों के चलते उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

क्रिमिनल एक्टिविटी के लिए टेलीग्राम एप के इस्तेमाल ने भारत की भी चिंताएं बढ़ा दी है।आईटी मंत्रालय ने टेलीग्राम को लेकर जांच शुरू कर दी है। आईटी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को पत्र भेजा गया। जिसमें कहा गया है कि वो पूर्व में आई टेलीग्राम के खिलाफ शिकायतों की जांच करें। दोषी पाए जाने पर टेलीग्राम को आईटी मंत्रालय बैन कर सकता है।