उत्तराखंड भाजपा में टीम का विस्तार : विभिन्न प्रकोष्ठों में नए सह-संयोजकों की नियुक्ति

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों की टीम का विस्तार करते हुए नए सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद इन नियुक्तियों की सूची जारी की गई है।
सूची के अनुसार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से साधना शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ में पौड़ी से अनु पंत और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में पौड़ी से अविनाश पोखरियाल को सह-संयोजक बनाया गया है। महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ में अल्मोड़ा से मोहिनी कनवाल और नैनीताल से पलक ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है।
लघु उद्योग प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से अजीत नेगी, खेलकूद प्रकोष्ठ में पिथौरागढ़ से विपिन उपाध्याय और ऊधमसिंह नगर से गोविंद सिंह बिष्ट को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ में उत्तरकाशी से डॉ. विजय बडोनी को जिम्मेदारी मिली है।
इसी तरह सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ में देहरादून ग्रामीण से ललित सिंह राणा, नैनीताल से धर्मेंद्र शर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में चमोली से सोहन लाल खंडूड़ी, आर्थिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से महेश गुप्ता तथा दिव्यांग प्रकोष्ठ में पौड़ी से अपूर्व कुमार नौटियाल को सह-संयोजक बनाया गया है।
प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की ओर से नए सह-संयोजकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


