हल्द्वानी बस स्टेशन में बेंच पर बैठे युवक की संदिग्ध मौत, यात्रियों में मचा हड़कंप

हल्द्वानी न्यूज- उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी बस स्टेशन में बुधवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक स्टेशन परिसर में बेंच पर बैठा हुआ था। काफी देर तक शरीर में कोई हलचल न होने पर आसपास मौजूद यात्रियों ने उसे उठाने की कोशिश की, तब पता चला कि उसकी सांसें थम चुकी हैं। घटना के बाद बस स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नथुवाखान (सुयलगाड़) निवासी वीरेंद्र सिंह (35) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वीरेंद्र रात करीब 9 बजे स्टेशन परिसर की एक बेंच पर शांत मुद्रा में बैठा हुआ था। काफी देर तक एक ही स्थिति में बैठे रहने पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। जब यात्रियों ने उसे हिलाकर देखा तो वह अचेत मिला।
घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज कर्मचारियों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची एम्बुलेंस युवक को नजदीकी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि युवक पिछले एक दिन से बस स्टेशन परिसर में ही घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। कर्मचारियों के अनुसार, वह कल से ही स्टेशन पर डेरा डाले हुए था और इधर-उधर बैठा नजर आ रहा था।
मौके पर मौजूद एक यात्री ने बताया कि सभी लोग बस का इंतजार कर रहे थे। युवक चुपचाप बैठा हुआ था, तभी अचानक लोगों ने शोर मचाना शुरू किया कि उसकी मौत हो गई है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए।
यह भी पढ़ें कोदा झिंगोरा उगाएंगे उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- कृषि मंत्री गणेश जोशी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन