टैगोर पब्लिक स्कूल की हर्षिता भाकुनी ने 98.4% अंकों के साथ जनपद में दूसरा स्थान किया हासिल

ख़बर शेयर करें

 

Tagore Public School का शानदार बोर्ड परीक्षा परिणाम

Tagore Public School के कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की छात्रा हर्षिता भाकुनी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि जनपद नैनीताल में द्वितीय स्थान हासिल कर एक नई उपलब्धि अपने नाम की।

विद्यालय की दूसरी मेधावी छात्रा मानसी नगरकोटी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंजलि कुँवर ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का यह उत्कृष्ट परिणाम है।

विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं समाज का नाम रोशन करेंगे