संदिग्ध आतंकी Abdul Rahman की जेल में हत्या, बम के साथ हमले की थी प्लानिंग

ख़बर शेयर करें

 

faridabad-jail-arun-chaudhary murdered terrorist abdul-rahman

हरियाणा के फरीदाबाद जिला जेल से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (Abdul Rahman) की हत्या कर दी गई है। इस हत्या का आरोप उसी जेल में बंद कैदी पर लगा है। उस कैदी का नाम अरुण चौधरी है। बताया जा रहा है कि को सिर पर चोट लगने से अब्दुल रहमान की हत्या हुई है।

संदिग्ध आतंकी Abdul Rahman की जेल में हत्या

दरअसल ये घटना देर रात की बताई जा रही है। जेल के अंदर ही इस हत्या को अंजाम दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बम के साथ गिरफ्तार हुआ था आरोपी अब्दुल रहमान

दरअसल 2 मार्च को अब्दुल रहमान को गुजरात एटीएस ने फरीदाबाद पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया था। जब उसे गिरफ्तार किया गया था तब उसके पास दो बम बरामद किए गए थे। इसी के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। उस समय सुरक्षा एंजेंसियों ने ये दावा किया था कि 19 साल अब्दुल रहमान अयोध्या में किसी बड़ी साजिश के तहत काम कर रहा था।

आरोपी अरुण चौधरी ने की रहमान की हत्या

तो वहीं हत्या करने वाले आरोपी अरुण चौधरी की बात करें तो उसे जम्मू-कश्मीर से फरीदाबाद जेल में शिफ्ट किया गया था। वो भी हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद था।