महिला सुरक्षा पर सर्वे रिपोर्ट की होगी जांच, पुलिस ने निजी कंपनी को भेजा नोटिस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
देहरादून को असुरक्षित बताने वाली रिपोर्ट भ्रामक, पुलिस ने किया खुलासा SSP Ajay singh on NARI Report

महिला सुरक्षा को लेकर निजी सर्वे कंपनी द्वारा जारी रिपोर्ट पर देहरादून पुलिस ने सफाई दी थी। अब उत्तराखंड पुलिस इस मामले में क़ानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

ADVERTISEMENTS

महिला सुरक्षा पर सर्वे रिपोर्ट की होगी जांच

बता दें पी वैल्यू एनालिटिक्स नाम की डेटा साइंस कंपनी ने हाल ही में एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें देहरादून को देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल बताया गया था। रिपोर्ट में प्रकाशित तथ्य और आंकड़े सरकारी आंकड़ों से पूरी तरह विपरीत पाए गए। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच एसपी ऋषिकेश को सौंप दी है।

कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर को भेजा नोटिस

एसपी ने सर्वे कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रहलात राउत को नोटिस जारी किया है। नोटिस में एसपी ऋषिकेश ने निर्देश दिए हैं कि वे सर्वे में लिए गए सभी तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ तीन दिन के भीतर पुलिस के सामने पेश करें। देहरादून पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट में प्रस्तुत किए गए आंकड़ों की गहन जांच और परीक्षण के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ADVERTISEMENTS