सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिल रहे 1000 रूपए, RTI से हुआ खुलासा

ख़बर शेयर करें
sunny leone getting 1000 rupees per month under mahtari vandana yojana

छत्तीसगढ़ से सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आ रहा है। जहां पर एक शख्स सनी लियोनी के नाम से 10 महीने तक महातारी वंदन योजना का लाभ उठा रहा है। उसके अकाउट में हर महीने 1000 रूपए आ रहे थे। आटीआई के जरिए इस मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद आरोपी का अकाउंट फ्रीज कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि महातारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की महिलाओं को हजार रुपए हर महीने मिलते है।

सनी लियोन को योजना के तहत हर महीने मिल रहे 1000 रूपए

बस्तक का एक युवक ने सनी लियोनी नाम की काल्पनिक महिला के नाम से योजना का लाभ उठा रहा था।आवेदन के दौरान उसने महिला में सनी लियोनी का नाम लिखा। तो वहीं पति का नाम जॉनी सिन्स। बता दें कि सनी लियोनी एक जानी माने बॉलीवुड अभिनेत्री है। तो वहीं जॉनी सिन्स एक एडल्ट स्टार हैं। युवक ने फर्जीवाड़ा कर महिला का आधार कार्ड लेकर अकाउंट को अपने बैंक खाते से जोड़ दिया। जिसके चलते आरोपी हर महीने इस योजना के लाभ की धनराशि लेता रहता था। हालांकि मामाला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी का अकाउंट सीज कर लिया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी के मुताबिक इस बात की जानकारी उन्हें समाचार में मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है। वीरेंद्र जोशी नाम का एक व्यक्ति अवैधानिक तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहा था। आरोपी के खिलाफ शासन के साथ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया गया है। साथ ही बैंक खाता भी होल्ड कर लिया गया है