Sunjay Kapur Death: आखिर क्यों अभी तक नहीं हुआ करिश्मा कपूर के Ex पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार, जानें कब होगा?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
sunjay kapur death funeral

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून को निधन (Sunjay Kapur Death) हो गया था। यूके में पोलो खेलते समय उन्हें हार्ट अटैक आया। इस खबर के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी। संजय कपूर के निधन को करीब एक सप्ताह हो गया है। लेकिन अब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया है। इसी बीच उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी खबर सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTS

कब होगा अंतिम संस्कार? Sunjay Kapur Death

खबरों की माने तो बीते दिन बुधवार को दिवंगत संजय कपूर के परिजनों ने प्रेस नोट में उनके अंतिम संस्कार की जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि आज यानी 19 जून को शाम पांच बजे उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट, नई दिल्ली में किया जाएगा। तो वहीं प्रार्थना सभा 22 जून को होगी।

मधुमक्खी निगलने से हुई थी मौत?

बता दें कि लंदन में पोलो मैच के दौरान अचानक से संजय गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बिजनेसमैन के गिरने से पहले उन्होंने कुछ निगल लिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मधुमक्खी निगल ली। जिसकी वजह से उन्हें बैचेनी हुई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि ऑफिशियल बयान में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक ही है।

ADVERTISEMENTS