#sumit hirdesh ने सरकार पर लोगों को डरा कर फिर उनका हितेषी बनने का नाटक रचने का लगाया आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश ने सरकार पर पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क के किनारे अपने घरों के पास स्वरोजगार कर आजीविका चलाने वाले लोगों को डराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों पर अतिक्रमण की तलवार ऐसे डाल रही है कि जैसे वह उनका गला ही काट देगी और उन्हें इतना डरा देती है कि आखिर में जब वह अपनी तलवार हटाती है तो लोगों को लगता है कि सरकारी उनकी मां बाप है।

उन्होंने रेरा पर तंज करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को अपनी जमीन बेचने से रोक रही है तथा रेहरा के अधीन ही उन्हें जमीन बेचने को कह रही है जबकि दो महापुरु देहरादून में छपी खबर के अनुसार वह हल्द्वानी के गोलापार में बड़े बिल्डरों द्वारा ट्विन सिटी बनाने के लिए निजी लोगों को प्रोत्साहित कर रही है।

बागेश्वर चुनाव पर उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी मशीनरी का प्रयोग करते हुए लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए धमकाने का आरोप लगाया इसके अलावा धन बल का प्रयोग करके लोगों को अपने साथ मिल रही है लेकिन जिस तरह से लोगों में सरकार की प्रति आंखों से उससे निश्चित रूप से यह लगता है कि वहां कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

सड़कों की हालत के बारे में उन्होंने कहा कि एक समय था जब इंदिरा जी के नेतृत्व में हल्द्वानी की सड़क चकाचक रहती थी और आज गढ़ों में सड़के तब्दील हो गई है। मुख्यमंत्री से सवाल पूछने पर वह सदन में जवाब देने के लिए पहुंचते ही नहीं।

उन्होंने कहां की कांग्रेस उन सभी लोगों के साथ खड़ी है जिन्हें सरकार उजाड़ कर बेरोजगार करना चाहती है भीमताल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सड़क से लगाते हुए अपना व्यवसाय कर रहे लोगों के पक्ष में भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी लोगों को पीड़ा को लेकर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रहे हैं से यह दर्शाता है कि लोगों के रोजगार के लिए कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

लोकसभा चुनाव में दावेदारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नारायण दत्त तिवारी का बड़ा नाम रहा है यहां पर लोकतंत्र है जो भी यहां पर दावेदारी करते हैं पार्टी सबकी बात को सुनती है

कर वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट हेमंत अग्रवाल जगमोहन चिलवाल शोभा बिष्ट सतनाम सिंह , समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS