सुमित ने प्रशासन पर मढ़ा उपेक्षा का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

विधायक सुमित हृदयेश ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि मेरी विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी के विकास कार्यों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी और भेदभाव किया जा रहा है। मैंने खनन न्यास निधि से कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के प्रस्ताव आपके कार्यालय को भेजे थे, लेकिन अब तक उन पर कोई स्वीकृति नहीं मिली है। प्रशासन का यह रवैया हल्द्वानी के विकास में जानबूझकर अवरोध पैदा करने का प्रयास है।

-->

हल्द्वानी में तोड़-फोड़ तो लगातार की जा रही है, लेकिन हमारी जो बड़ी और महत्वपूर्ण योजनाएं थीं, उन्हें रोक दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि हल्द्वानी के विकास को जानबूझकर पीछे धकेला जा रहा है।

उन्होंने लिखा हैं कि मैं इस मुद्दे को सदन में मजबूती से उठाऊंगा और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहूंगा। हल्द्वानी के विकास को इस तरह अवरुद्ध करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा