पंतनगर सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्ट्री में अचानक लगी आग
पंतनगर सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी की पल भर में फैक्ट्री के गोदाम, दफ्तर सहित अन्य हिस्से को चपेट में लिया। देखते ही देखते आग ने कंपनी के गोदाम और दफ्तर सहित अन्य हिस्से को चपेट में ले लिया है। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के एक दर्जन से अधिक वाहन और कंपनी प्रबंधन के कई वाहनों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने से फैक्ट्री को करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
डीएम, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, एसपी सिटी और सीओ द्वारा मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। हालांकि आग से किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है आग करीब 11.30 बजे रात से लगी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



बिग न्यूज़ -हाई कोर्ट शिफ्टिंग पर केन्द्र एवम राज्य सरकार के अधिकारी आमने -सामने
कांग्रेस भी अब चुनावी मोड़ में, बेहतर संवाद के लिए मीडिया कॉर्डिनेटर्स की घोषणा
कांग्रेस के सिर्फ 2 छंद गाने पर वंदे मातरम का अपमान : सुरेश भट्ट